FARRUKHABAD : लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां धीरे धीरे तेज होती दिखायी दे रहीं हैं। अभी तक सपा व बसपा से ही पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकी है। जिससे अभी चुनावी गणित भिड़ाने में नेता व उनके समर्थक दिन रात एक कर रहे हैं। भाजपा में प्रत्याशिता को लेकर लगातार अन्तर्दन्द्व बना हुआ है। वहीं चुनाव की रणभेरी बजाने के लिए कांग्रेस से कानपुर से विधायक एवं जोनल प्रभारी संजय कपूर सोमवार को कांग्रेसियों की नब्ज टटोलने आ रहे हैं।
[adrotate banner="3"]
कांग्रेस कमेटी जिला महासचिव डा0 दिनेश अग्निहोत्री ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के जोनल प्रभारी संजय कपूर कानपुर से चलकर सोमवार को राजपूताना होटल में पहुंचकर सुबह 11 बजे पार्टी संगठन के बारे में कार्यकर्ताओ से भेंट करेंगे। तत्पश्चात पत्रकारों से भी इस बारे में वार्ता करेंगे।
[bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]



