सोनियाजी के कहने पर झाड़ू लगाने को तैयार हैं ये नेताजी

0
103

CHARANDASनई दिल्ली : देश की राजनीति में चापलूसी की क्या अहमियत है, इस बारे में हम सभी को पता है। लेकिन आम तौर पर नेता सार्वजनिक स्तर पर इस तरह की बातें करने से बचते हैं। लेकिन सभी ऐसे नहीं हैं।

[adrotate banner="3"]

सियासी चापलूसी का नया उदाहरण देते हुए केंद्रीय कृषि एवं खाद्य संस्करण राज्य मंत्री डॉ. चरणदास महंत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर वह झाड़ू भी लगा सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘अगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मुझसे झाड़ू लेकर छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस का दफ्तर साफ करने के लिए कहेंगी, तो मैं वह भी करूंगा।’
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
हाल में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए डॉ. महंत इन सवालों का जवाब दे रहे थे कि क्या वह केंद्रीय राज्य मंत्री रहते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से न्याय कर सकते हैं।

महंत ने कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें प्रदेश की कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि वह नंदकुमार पटेल के काम को आगे बढ़ा सकें।

बस्तर जिले में हुए माओवादी हमले में पटेल और अन्य नेताओं मारे गए थे। महंत छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के इकलौते सांसद है और दो साल पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

[adrotate banner="2"]