फर्रुखाबाद में सलमान से दो-दो हाथ करने को बेताब मुलायम सिंह

0
101

Akhilesh Mulayam cartoonफर्रुखाबाद: संकिसा में टी प्रसाद के कार्यक्रम में अखिलेश यादव का निरस्त कार्यक्रम, अलोक शाक्य को फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र की तैयारियो की समीक्षा का प्रभारी बनाना और टी प्रसाद शाक्य को लाल बत्ती से नवाजना ये तीनो संयोग नहीं हो सकते| सपा में कुछ न कुछ तो चल ही रहा है| मुलायम सिंह यादव निश्चित रूप से सलमान खुर्शीद से दो दो हाथ लोकसभा चुनाव में करने को बेताव दिखाई पड़ते है| यादव वोटो के साथ मुस्लमान वोट और शाक्य कुशवाहा वोट समाजवादी पार्टी के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है| अब तक मिले संकेतो से राजनैतिक विश्लेषक इतना तो साफ़ समझ ही गए कि बात टिकेट बदलने की कम सीट जीतने की ज्यादा है| संकिसा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के निरस्त कार्यक्रम से पिट्टी भद्द के बाद अब अलोक शाक्य और टी प्रसाद को बड़ी जिम्मेदारी देकर सपा ने दाग धोने का प्रयास भी किया है|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
21 और 22 को आलोक शाक्य करेंगे चुनाव तैयारियों की समीक्षा
प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री आलोक शाक्य को फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में चुनाव तैयारियो की समीक्षा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सपा उम्मीदवार सचिन यादव के मुताबिक श्री शाक्य विधान सभा बार समीक्षा करेंगे। 21 और 22 को जिले की चारों विधान सभाओं में समीक्षा के बाद 27 को अलीगंज में समीक्षा करने जायेंगे।

[adrotate banner="3"]

टी प्रसाद भी आ सकते है-
प्रशासनिक सुधार विभाग में सलाहकार बनाये गए लाल बत्ती धारी टी प्रसाद भी समीक्षा बैठक में भाग ले सकते है| हालाँकि अभी तक उनका अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है|

[adrotate banner="2"]