सैफई में भर्ती युवती की हालत बिगड़ी

0
108

फर्रुखाबाद: बीते दिनों फतेहगढ़ क्षेत्र के प्रीतम नगला निवासी एक युवती के द्वारा प्रेमी व परिवार के शादी में रोड़ा बनने से क्षुब्ध होकर आग लगाने के बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में उसे सैफई के लिए रिफर कर दिया गया था। जहां दिनों दिन उसकी हालत बिगड़ती चली जा रही थी।

[adrotate banner="3"]

प्रीतम नगला के युवक श्रवण पर युवती को बलात्कार करने के प्रयास का विरोध करने पर जलाने का आरोप लगा था। वहीं मामले का खुलासा होने पर युवती द्वारा खुद ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लेने की पुष्टि व पकड़े गये प्रेमी श्रवण के द्वारा की गयी थी। जली हुई अवस्था में लड़की को लोहिया अस्पताल से सैफई के लिए रिफर कर दिया गया था। सैफई के चिकित्सकों के अनुसार घायल युवती का शरीर 60 प्रतिशत से अधिक जल गया है। जिससे दिनों दिन उसके शरीर पर सूजन बढ़ती जा रही है। फिलहाल युवती सैफई के बैंटीलेटर पर है। उधर पुलिस प्रेमी श्रवण को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

[adrotate banner="2"]