नवविवाहिता अपने पहले प्यार के साथ फुर्र

0
86

कायमगंज (फर्रुखाबाद) :  कहते हैं कोई भी प्रेमी अपने पहले प्यार को नहीं भुला पाता। ऐसा ही हाल शायद कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूचा की पत्नी का हुआ। जिसने अपने शादी से पूर्व के प्यार को काफी प्रयास के बाद भी नहीं भुला पाया और अंत में उसे पति को छोड़कर प्रेमी के साथ दबे पांच निकलने का फैसला करना ही पड़ा। पीड़ित पति ने पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करायी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया।

[adrotate banner="3"]

नगर के मोहल्ला कूंचा निवासी तेजराम का विवाह लगभग 6 माह पूर्व थाना जैथरा के ग्राम लालपुर निवासी विनीता के साथ हुआ था। शादी के बाद विनीता अपने पति के साथ ससुराल में रहती रही। लगभग 20 दिन पूर्व वह घर पर पीकों कराने की बात कहकर बाजार गयी थी। लेकिन जब काफी समय बाद तक वह घर पर नहीं पहुंची तो घरवालों ने उसकी तलाश की। विनीता के मायके भी सूचना दी जिसपर विनीता का पिता भी यहां आ गया और दो दिन तक तलाश करने के बाद विनीता के पिता और श्वसुर ने कोतवाली में युवती के घर से भाग जाने की सूचना दर्ज करायी। युवती का विवाह से पूर्व हथियापुर भोगांव हाल निवासी अपनी ननिहाल कुंवरपुर थाना कुरावली सत्यपाल पुत्र राजाराम के साथ अवैध सम्बन्ध चल रहे थे। जिनके चलते युवती विनीता विवाह से पूर्व सत्यपाल के साथ फरार हो चुकी थी। जिसे पुलिस ने बरामद किया था और इसके बाद विनीता का विवाह कायमगंज के मोहल्ला कूंचा गंगादरवाजा निवासी तेजराम के साथ कर दिया गया था। ससुराल में कुछ दिनों तक रहने के बाद 23 दिसम्बर 2012 को विनीता घर से एक बार फिर फरार हो गयी। जिसे प्रेमी सत्यपाल ने अपनी मौसी के लडके रिंकू पुत्र श्रीराम शाक्य निवासी भोगांव के ग्राम जगन्नरपुर के साथ अज्ञात स्थान के लिए भेज दिया था। पुलिस ने रिंकू, सत्यपाल और विनीता को बिल्हौर से बरामद कर कोतवाली ले आयी। जहां विनीता ने एक बार फिर अपने पति के साथ रहने की बात कही है।

[adrotate banner="2"]