फर्रुखाबाद: सैफई में बेंटीलेटर पर भर्ती नगला प्रीतम फतेहगढ़ की युवती की हालत बीते दिनों अचानक बिगड़ गयी थी। जिससे उसने बोलना भी बंद कर दिया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवती की हालत में पहले से सुधार है।
[adrotate banner="3"]
बीते दिनों फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रीतम नगला में प्रेमी व परिजनों द्वारा शादी के रोड़ा बनने के बाद युवती (परिवर्तित नाम) प्रीती ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। इसके बाद उसे सैफई के लिए रिफर कर दिया गया था। जहां बीते दिनों उसके शरीर पर अचानक आयी सूजन से उसने बोलना भी बंद कर दिया था। लेकिन सोमवार को युवती की हालत में सुधार बताया गया है। प्रीती का इलाज डा0 कमल कर रहे हैं। फिलहाल युवती अभी अस्पताल के बैंटीलेटर में ही है।
[adrotate banner="2"]


