मकर संक्रांति पर जगह जगह खिचड़ी भोज का आयोजन

0
102

फर्रुखाबाद: मकर संक्राति का पर्व हिन्दू रीति रिवाज में विशेष महत्व रखता है। स्नान दान का दौर चलने के बाद हिन्दू समाज में खिचड़ी भोज करने का भी प्रचलन है। इसके चलते शहर में जगह जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें आवास विकास पार्क में आर एस एस की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम में पहुंचे आर एस एस के डा0 सुबोध वर्मा व अनिल मिश्रा ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को संबोधित करते हुए मकरसंक्रांति से जुड़े भारतीय संस्कृति के तौर तरीकों के विषय में बताया। कार्यक्रम के उपरांत खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कई क्षेत्रों से आये आर एस एस, विद्यार्थी परिषद, संस्कार भारती के अलावा अन्य कई संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। खिचड़ी भोज का दौर दोपहर बाद तक चलता रहा। कार्यक्रम में इसके अलावा मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, मिथलेश अग्रवाल, रमा कनौजिया, भूदेव राजपूत, अमर सिंह खटिक, मनोज गुप्ता, हरिश्चन्द्र आर्य आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]