अबैध कब्जेदारो ने काट ली सैकड़ो बीघा फसल अब एसडीएम के आदेश का क्या ?

0
125

फर्रुखाबाद: तहसील अमृतपुर व थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में पड़ने वाली ग्राम सभा नगरिया जवाहर में 17 लोगो द्वारा जबरन कब्जा की गयी सैकड़ो बीघा भूमि पर फसल एसडीएम अमृतपुर के आदेश के बाद भी कट गयी| लेकिन आदेश के बाद भी पुलिस उसे रोंक नही सकी| सब एक दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे है|कुल मिलाकर सरकार की लगभग 1860 बीघा भूमि पर दबंग बड़े आराम से लाखो की पौ-बढ़ कर रहे है|

[adrotate banner="3"]

ग्राम सभा की भूमि पर अनार सिंह, अशोक, संतोष विनोद, प्रदीप, इंदर चौहान, लल्लू,नरेश चौहान, गुड्डू, गोपाल, नन्हे सिंह, राजू, प्रेमपाल, जोगेंद्र यादव, हरिराम, फेरु सिंह, ओमपाल, बलवीर, मलखान, जनेश्वर सिंह, अमर सिंह, हंसवीर, अवरार, इस्लाम, मो० हसन, मुस्ताक का भावनीपुर में भूमि पर अबैध रूप से कब्जा करके गेंहू की फसल बोने की आख्या लेखपाल ने 27 मार्च को ही एसडीएम को भेज दी थी|

एसडीएम अमृतपुर ने 28 मार्च को ही थानाध्यक्ष मऊदरवाजा को एक आदेश जारी किया| जिसमे साफ-साफ लिखा था की 17 व्यक्तियों के द्वारा नगरिया जवाहर के राजस्व ग्राम भावनीपुर में अबैध कब्जा कर गेंहू की फसल बोयी गयी| जिसे नामजद व्यक्तियों के द्वारा अबैध रूप से काटा जा रहा है| ग्राम सभा की भूमि पर अबैध रूप से बोयी गयी फसल को तत्काल रुका दे| मौके पर जाने हेतु पुलिस के साथ लेखपाल व क्षेत्रीय निरीक्षक को भेजा जा रहा है| यदि अबैध रूप से बोयी फसल कट जाती है तो थानाध्यक्ष उत्तरदायी होंगे| आदेश के बाद भी फसल कट गयी| ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने बताया लेखपाल और कानून गो की रिपोर्ट है की कब्जा अबैध है| उसी आधार पर एसडीएम का आदेश हुआ था| लेकिन बाद में अधिकारी राजनैतिक दबाब के चलते वैक फुट पर आ गये|

इस सम्बन्ध में तहसीलदार अमृतपुर से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी बंद मिला|

[adrotate banner="2"]