सेशन हवालात से भागे भीमा ने फिर दिया पुलिस को चकमा

0
147

Bhima-rajput 23फर्रुखाबाद: बीते दिनों कलेक्ट्रेट की सेशन हवालात से आधा दर्जन कैदियों के साथ फरार हुये शातिर भीमा राजपूत ने रविवार को शहर कोतवाली पुलिस को एक बार फिर से चकमा दे दिया| पुलिस अब उसके सम्भावित ठिकानों पर नजर लगाये हुये है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शातिर भीमा राजपूत दिल्ली से आने वाली ट्रेन से फर्रुखाबाद आ रहा है| जिस पर कोतवाल डीके शर्मा ने कोतवाली के सभी चीता मोबाइल और चौकी इंचार्जो के साथ घेराबंदी कर दी| भीमा ट्रेन से उतरने के बाद ठंडी सड़क चौराहे से अपने घर श्याम नगर के लिये जाने लगा| तभी पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया| लेकिन भीमा पुलिस पर भारी पड़ा| वह कोतवाली पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हो गया| जिसके बाद पुलिस ने उसके कई ठिकानो के साथ ही साथ उसके घर पर भी दबिश दी| लेकिन वह पुलिस के हाथ नही आया| बीते 29 सितम्बर को पुलिस ने भीमा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था| उसके ऊपर पहले से ही हत्या का प्रयास, लूट चोरी आदि के कई मामले दर्ज है|

कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि अभी भीमा पुलिस के हाथ नही लगा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है|

[adrotate banner="2"]