सेवा में दिखी सपा, जरूरतमंदों को बांटा भोजन

0
137

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) समाजवादी पार्टी नें ‘सेवा में सपा’ कार्यक्रम के तहत भोजन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया| जिसमे बड़ी संख्या में लंच पैकेटों का वितरण हुआ|
सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव समाजवादी अल्पसंख्यक सभा सरदार तोषित प्रीत सिंह नें अपने आवास के सामने लाल सराय पानी की टंकी के निकट ‘सेवा में सपा’ कार्यक्रम का आयोजन किया| जिसके तहत सपा जिला महा सचिव मंदीप यादव के साथ ही शशांक सक्सेना,  निवर्तमान महानगर अध्यक्ष छात्र सभा बंटी यादव आदि भी शामिल हुए| जिसके बाद राहगीरों को लंच पैकेट का वितरण किया| लंच पैकेट लेनें के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए|
निवर्तमान प्रदेश सचिव नें कहा की सरकार गरीबों और मजबूरों की मदद नही कर रही है| जिससे गरीब जनता बेहाल है|
अनुपम प्रजापति, भोला सक्सेना, संजय सिंह चौहान, अरविंद यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]