भाजपा नें शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी, तय हुए कार्यक्रम

0
138

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव अब नजदीक ही है| लिहाजा भाजापा नें अपना फोकस चुनाव की तरफ कर दिया है| शुक्रवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हुई।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन एवं सरकार के माध्यम से प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के ब्लॉक स्तर पर प्रबास कार्यक्रम तय किए जाएंगे। राज्य सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण हो चुके हैं आगामी वर्ष में संभावित विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं इसलिए संगठन को चुस्त एवं दुरुस्त रखने के लिए समस्त बूथों एवं सैक्टरों की समितियों के खाली पदों को तत्काल भरा जाएगा|
जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील रावत, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, ममता सक्सेना आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]