सेन्ट्रल जेल से आगरा की महिला चिकित्सक को कुख्यात दे रहा धमकी

0
115

आगरा: महिला चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले कुख्यात सुधीर सिंह को पुलिस बी वारंट पर फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से लेकर आएगी। कोर्ट में पुलिस ने बी वारंट को प्रार्थना पत्र दिया है। उसके भाई को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं महिला चिकित्सक को एसएसपी ने एक गनर दे दिया है।
शाहगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला चिकित्सक ने शाहगंज थाने में 16 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया था। महिला चिकित्सक ने ऋषि मार्ग निवासी महेश भदौरिया, पत्नी गौरी, बहन ममता सिंह, मां, साली सुमन, रेनू सिंह और सुधीर भदौरिया को नामजद कराया था। महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया था कि उनसे पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी जा रही है। सुधीर सिंह ने फतेहगढ़ जेल से उसे काल करके परिवार काे खत्म करने की धमकी दी है। महेश पर महिला चिकित्सक ने बेहोश करके अश्लील फोटो खींचने और वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला चिकित्सक का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने उन्हें बुलाया। इसके बाद गनर देकर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कुख्यात सुधीर सिंह को बी वारंट पर आगरा लाने को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है। कोर्ट से तलबी आदेश मिलने के बाद टीम फतेहगढ़ भेजी जाएगी। फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से सुधीर सिंह को आगरा लाया जाएगा। महिला चिकित्सक को सुरक्षा दे दी गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]