सेन्ट्रल जेल के वृद्ध कैदी की मौत

0
179

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में हत्या के मामले में बंद 60 वर्षीय मोहम्मद इदरीश की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गयी। इदरीश बीते तीन दिन से लोहिया अस्पताल में भर्ती था।

[adrotate banner="3"]

मृतक कैदी इदरीश के पुत्र मोहम्मद अनीश ने बताया कि उसके पिता इदरीश पर गांव के ही सुरेन्द्र गुप्ता की हत्या का आरोप था। इस मामले में उन्हें वर्ष 2011 में सेन्ट्रल जेल आजीवन कारावास की सजा काटने के लिए भेजा गया था। बीते 3 दिन से वह बीमारी के चलते लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को दोपहर उनकी तबियत अचानक बिगड़ी तो चिकित्सक मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक इदरीश की मौत हो चुकी थी। इदरीश की पत्नी मुन्नी बेगम भी लोहिया अस्पताल पहुंचीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="2"]