सुशील शाक्य ने रोड शो से किया चुनावी शंखनाद

0
118

फर्रुखाबाद: चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे- वैसे प्रत्याशियों की गतिविधियां तेज होती जा रहीं है। आज भाजपा के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने आज रोड शो करके अपनी चुनावी तैयारी का बिगुल फूंक दिया। सुशील शाक्य का मोहम्मदाबाद क्षेत्र में जोरदार ढोलतांसों के बीच स्वागत किया गया।

[adrotate banner="3"]

सुशील शाक्य का काफिला मोहम्मदाबाद चौराहे से शुरू होकर सबसे पहले बाबा नीमकरोरी मंदिर पहुंचा। जहां उन्होंने नीमकरोरी बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। काफिले में तकरीबन दर्जनों वाहन चल रहे थे। जिन पर भाजपा का झण्डा लगा था। सुशील शाक्य के साथ पूर्व सांसद चन्द्रभूषण सिंह (मुन्नूबाबू), भाजपा नेता डा0 रजनी सरीन आदि लोगों ने रोड शो में सुशील शाक्य का स्वागत किया। चन्द्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू ने अपने चुनावी क्षेत्र रहे मोहम्मदाबाद में कई गांवों में सघन जनसम्पर्क व रोड शो किया। जिस पर जगह-जगह सुशील शाक्य का समर्थकों ने व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

सुशील शाक्य जिन-जिन गांवों में गये वहां पर सैकड़ों की तादाद में समर्थकों ने सुशील शाक्य का स्वागत किया व सुशील शाक्य ने बुजुर्गों से पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सुशील शाक्य का मुकाबला अभी जनक्रांति पार्टी के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी जितेन्द्र यादव से है। इसके अलावा कई दमदार प्रत्याशी मैदान में आ सकते हैं। अगर सुशील शाक्य अमृतपुर से चुनाव जीतते हैं तो दोबारा विधायक बनेंगे। इससे पहले सुशील शाक्य कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। आज के रोड शो के बाद अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के समर्थकों में जोश दिखायी दिया। कायमगंज की चेयरमैन मिथलेश अग्रवाल ने भी सुशील शाक्य के साथ जनसम्पर्क में हिस्सा लिया व सुशील शाक्य को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

[adrotate banner="2"]