सुमित्रा महाजन बनने वाली हैं नई लोकसभा स्पीकर

0
166

Sumitra mahajanडेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुमित्रा महाजन को सदन की अगली अध्यक्ष बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को चुनाव की औपचारिकता पूरी होने के बाद वह मीरा कुमार के बाद देश की दूसरी महिला लोकसभा अध्यक्ष होंगी।

[adrotate banner="3"]

पार्टी सूत्रों के अनुसार सुमित्रा महाजन को लोकसभा अध्यक्ष बनाया जाना लगभग सुनिश्चित हो गया है। उनका नाम सामने आने से पहले डॉ मुरली मनोहर जोशी का नाम भी इस पद के लिए लिया जा रहा था। लोकसभा के वरिष्ठ सदस्य और अस्थायी अध्यक्ष कमलनाथ नए सांसदों को गुरुवार और शुक्रवार को सदस्यता की शपथ दिलाएंगे और नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव भी शुक्रवार को होगा।
कौन हैं सुमित्रा महाजन
संसद में मीरा कुमार की विरासत संभालने वाली सुमित्रा महाजन आठवीं बार इंदौर से सांसद चुनकर आईं हैं। संसद में सुम‌ित्रा महाजन सबसे ज्यादा लंबे समय तक सेवा देने वाली महिला नेता हैं। सुमित्रा महाजन का राजनीतिक करियर 1989 से शुरू हुआ जब उन्होंने पहली बार मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रकाश चंद सेठी को हराया। यह जीत उनके ल‌िए एक बड़ा मोड़ साबित हुई। तभी से सुमित्रा ताई आठ बार से इंदौर का ‌प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]