फर्रुखाबाद: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को आदेश जारी कर सभी चेकपोस्टों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने का आदेश जारी किया है।
[adrotate banner="3"]
19 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंध करने का मन बना लिया है। हर आने जाने वाले की गतिविधि पर नजर रखी जाये, इसकी अचूक व्यवस्था की गयी है। जिसके अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश बिन्दु ने शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाया जाना सुनिश्चित करने के आदेश जारी किये हैं। जिससे जनपद में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति व वाहन की निगरानी की जा सके।
[adrotate banner="2"]


