सीसीटीवी आपरेटर का शव आते ही मचा कोहराम

0
161

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना क्षेत्र के बिचपुरिया अलीगढ़ निवासी 19 वर्षीय आशू पुत्र रमेश वर्मा के द्वारा आत्महत्या करने के बाद उसका शव शनिवार को पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

[adrotate banner="3"]

आशू हरियाणा के बिलासपुर में एक कंपनी में सीसीटीवी आपरेटर कार्य करता था। साथ ही में उसका बड़ा भाई जितेन्द्र वर्मा भी नौकरी कर रहा था। बीते तीन दिन पूर्व उसी कंपनी के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को परिजन उसका शव लेकर बिचपुरिया अलीगढ़ पहुंचे। मां रामशीला का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

[adrotate banner="2"]