सीडीओ के रिक्त पद पर किसी पीडीएस अधिकारी की तैनाती की संभावना

0
94

FARRUKHABAD : मुख्य विकास अधिकारी आई पी पाण्डेय का इसी पद पर जनपद बस्ती के लिए स्थानांतरण हो जाने के क्रम में रिक्त पद पर किसी प्रमोटी पीडीएस अधिकारी की नियुक्ति की संभावना है।

[adrotate banner="3"]

cdo eswreey prasadविदित है कि मुख्य विकास अधिकारी पद के लिए जनपद पूर्व से ही पीडीएस संवर्ग के लिए आरक्षित है। विगत दिनों इस पद पर पीसीएस अधिकारियों की नियुक्ति का पीडीएस संघ विरोध भी करता रहा है। एक बार फिर जनपद में मुख्य विकास अधिकारी का पद रिक्त हो जाने के क्रम में अब यहां किसी प्रोन्नति प्राप्त पीडीएस अधिकारी की ही नियुक्ति किये जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में 11 पीडीएस अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी संवर्ग में प्रोन्नति दी गयी है। इन्हीं में से किसी अधिकारी की नियुक्ति की संभावना है।

[bannergarden id=”8″]

विगत 19 मई 2012 को यहां मुख्य विकास अधिकारी के तौर पर कार्यभार ग्रहण करने वाले आई पी पाण्डेय का कार्यकाल एक वर्ष में कुछ दिन ही कम रह गया। उनके द्वारा मंगलवार तक चार्ज छोड़े जाने की संभावना है।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]