ग्राम बहोरिकपुर में पत्थरबाजी से हुआ तनाव

0
106

FARRUKHABAD: अराजक तत्वो की ओर से ग्राम बहोरिकपुर के एक परिवार को निशाना बनाकर की जा रही रात्रिकालीन पत्थर बाजी से क्षेत्र में तनाव हो गया। ऐसी आशंका व्यक्त की गई कि यदि पुलिस ने इस पत्थर बाजी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की तो हालात बिगड सकते हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

घटना थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बहोरिकपुर की है जहां के शिवराज सिंह के घर को निशाना बनाकर अराजक तत्व रात में पत्थर बाजी करते हैं। कई बार इस मामले मे शिकायत की जा चुकी है इसके बाबजूद पत्थर बाजी थमने का नाम नहीं ले रही। इस कारण गंाव में तनाव व्याप्त है।

दो पक्षो में मारपीट, जबाबी एनसीआर दर्ज

फर्रूखाबाद। शराब के नशे में दो पक्षों में जमकर भिडंत हुई। जिसमें दोनो पक्ष घायल हो गये। दोनेा पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जबाबी एनसीआर दर्ज कराई।

थाना मउदरवाजा के मो0 टिलिया अहमदगंज के निवासी राधेश्याम पुत्र रोशनलाल शुक्रवार को चबूतरे पर बैठे खाना खा रहे थे तभी पडोसी मुकेश पुत्र मुन्नालाल रवी पत्र मुकेश, मुन्नालाल तथा उनकी पत्नी रेशमा ने शराब पीकर आये और गाली गलौज करने लगे। जब राधेश्याम ने इसका विरोध किया तो उन्हें लाठी डन्डो से मारापीटा वहीं दूसरी ओर से मुकेश ने भी थाना मउदरवाजा में अपनी एनसीआर दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि वह गैरिज पर ताला लगाकर घर लौट रहा था रास्ते में किशनपाल, राधेश्याम, और उसके साले ने गाली गलौज की जब उसने इस बात का विरोध किया तो इन लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।

[bannergarden id=”11″]

रूपये न देने पर दबंगो ने युवक को धुना

फर्रूखाबाद। रंगदारी के रूपये न देने पर एक दबंग ने किराना दुकानदार की जमकर धुनाई कर दी। दुकानदार ने मामले की सूचना थाना मउदरवाजा में दर्ज कराई है। थाना मउदरवाजा के गांव ढिलावल तिराहे पर सुधीर पुत्र गिरीश अपनी दुकान पर बैठा था। रोजाना की तरह वह दुकान पर दुकानदारी कर रहे थे तभी गांव के ही सुधीर, अनिल, पुत्रगण वालिस्टर दुकान पर आये और रूपये मांगने लगे सुधीर ने जब रूपये देने से मना किया तो उक्त दबंग उसे गालियां देने लगे न मानने पर उसे मारने पीटने लगे।

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]