सीओ ने किया कोतवाली का निरीक्षण, लंबित विवेचनाएं जल्द निबटाने के निर्देश

0
127

फर्रुखाबाद: क्षेत्राधिकारी नगर ने सदर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एफआईआर रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने निर्देश दिये कि समस्त लंबित मुकदमों की विवेचनायें जल्द पूरी कर ली जायें।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली में खड़ी चोरी व लावारिश इत्यादि की 60 बाइकों को देखकर कहा कि इनकी जो भी विवेचना है तुरंत निबटायी जायें। उसके बाद लावारिश बाइकों की शीघ्र नीलामी कर दी जाये। क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली में पुलिसकर्मियों के लिए चल रहे मैस का भी निरीक्षण किया व शौचालय इत्यादि की व्यवस्था भी देखी। इस दौरान उन्होंने एफआईआर रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, स्टाक रजिस्टर सहित अन्य सम्बंधित कागजातों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली इंचार्ज से कहा कि कोतवाली में जो भी बाइकें खड़ी हैं उनकी शीघ्र विवेचना की जाये व लावारिश बाइकों को नीलाम कर दिया जाये और लंबित मुकदमों की भी विवेचना में हीला हवाली नहीं बरती जानी चाहिए। इस दौरान सीओ को कोई बड़ी खामी नजर नहीं आयी।

[adrotate banner="2"]