सीओ के चार पड़ोसियों के घर चोरी

0
110

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) चोरो का आतंक बढ़ता जा रहा है| लेकिन पुलिस लगाम लगाने में नाकाम नजर आ रही है| बीती रात तो चोरों ने अपनी ताकत का अहसास पुलिस को करा दिया| चोरों ने सीओ के बंगले के चंद कदम की दूरी पर ही चार घरों के ताले तोड़कर हजारो की नकदी व जेबरात चोरी कर लिये|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी दिव्यांग सर्वेश पुत्र मुखिया का खोखा प्राइमरी विधालय के निकट रखा है| चोरों ने खोखे का ताला तोड़कर 500 की नकदी व 500 का सामान चोरी कर लिया| इसके निकट ही चोर विनोद पुत्र रामवीर के घर का ताला तोड़कर घुस गये| चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से का ताला तोडा और सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी व 5000 हजार की नकदी, अरविन्द पुत्र चेतराम का मकान भी बंद पड़ा था| इसके घर का भी ताला तोड़कर पीतल के वर्तन चोरी कर लिये|

रामबहादुर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर कमरे का ताला तोडकर दो जोड़ी पायल, एक कमर पेटी, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी आदि जेबरात के साथ 20 हजार की नकदी चोरी कर ली| मजे की बात यह है जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया वह सीओ कायमगंज के निजी आवास से महज 10 कदम की दूरी है| सूचना पर मौके पर पुलिस ने जाकर जाँच पड़ताल की| हलका इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया की डायल 100 मौके पर गयी थी| अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]