सीएचसी में तोड़फोड़ करने में मरीज और साथियों पर मुकदमा

0
112

TOFOD KAYNGNJफर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीती मंगलवार रात पालतू बंदर के काट लेने पर उपचार कराने कायमगंज सीएचसी पंहुचे ग्राम दमदमा निवासी 25 वर्षीय इसरार पुत्र इकरार ने मौके पर चिकित्सक ना मिलने पर तोड़फोड़ कर दी थी | घटना के सम्बंध में अस्पताल की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गयी है| पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

इसरार को उनके पालतू बंदर ने काट लिया| वह बीती रात लगभग 11 बजे अपने परिजनों के साथ अस्पताल की आपातकालीन विभाग में पंहुचे| जंहा उन्हें कोई डाक्टर नजर नही आया | जिस पर सभी महिला अनुभाग की तरफ चले गये पहले हंगामा किया और बाद में उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी| हंगामा होने पर डाक्टर मौके पर आ गये और उन्होंने उसका उपचार किया | अस्पताल के गेट का शीशा तोड़ने से उसका हाथ भी जख्मी हो गया | चिकित्सधीक्षक डॉ० राजीव शाक्य ने पुलिस को सूचना दी | लेकिन पुलिस नही पंहुची| जिसके बाद एसपी राजेश कृष्णा के आदेश पर पुलिस ने दमदमा निवासी 25 वर्षीय इसरार पुत्र इकरार व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="2"]