सीआरपीएफ दरोगा पर यात्री महिला के साथ अश्लीलता का आरोप

0
131

GRP DROGAफर्रुखाबाद: रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर ट्रेन के इंतजार में खड़ी महिला के साथ सीआरपीएफ के दरोगा द्वारा अश्लीलता के साथ मारपीट किये जाने के मामले में जीआरपी ने दरोगा को बिठा लिया| महिला ने आरोपी दरोगा के खिलाफ तहरीर दी|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घोडानखास निवासी महिला ने जीआरपी थाने में दी गयी तहरीर में कहा है की वह कानपुर जाने के लिये फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी| तभी वहां रमापति आ गया| आरोपी सीआरपीएफ असम में दरोगा के पद पर तैनात बताया गया है| उसने मेरी कमर पकड़कर मुझे पटक दिया और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा| मेरे चीखपुकार करने पर मौके पे भीड़ एकत्रित हो गयी| तब आरोपी ने मुझे धारदार हथियार से मुझपर हमला कर दिया जिससे मै गम्भीर रूप से घायल हो गयी| वही मौके पर पंहुची जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया|

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया की बाद में दोनों पक्ष में विवाद समाप्त करा दिया गया है|

[adrotate banner="2"]