सिपाही की बाइक में पेट्रोल की जगह डाला पानी

0
122

FARRUKHABAD : पेट्रोल के दाम बढ़ने से पेट्रोलपम्प मालिक कोई भी हेराफेरी करने से नहीं चूक रहे हैं। यह हेराफेरी आम आदमी के साथ करना तो जगजाहिर है लेकिन जब पेट्रोलपम्प आपरेटर ने एक सिपाही की बाइक में पेट्रोल की जगह पानी डाल दिया तो जमकर विवाद हो गया। बाद में किसी तरह मामला शांत हो सका।
[bannergarden id=”8″]
rajendra singhफतेहगढ़ पुलिस लाइन जीडी कार्यालय में तैनात सिपाही राजेन्द्र सोमवार को सुबह कुमार पेट्रोलपम्प पर 100 रुपये की पेट्रोल डलवायी और पम्प से जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंचा तो बाइक बंद हो गयी। काफी प्रयास करने के बाद में भी जब बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो उन्होंने पेट्रोल निकालकर चेक किया। टंकी में पेट्रोल की जगह पानी देखकर वह तत्काल पेट्रोल पम्प पर गये और उन्होंने पानी डाल देने की बात कही। जिस पर पेट्रोलपम्प कर्मी से काफी हुज्जत होने के बाद सिपाही अपने घर हाथ झाड़ता हुआ चला गया।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]