FARRUKHABAD : हाकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचन्द्र के जन्म दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त को हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि 14 वर्ष से कम आयु के बालकों की जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता स्पोर्टस स्टेडियम फतेहगढ़ में प्रातः 9 बजे आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की प्रविष्टि निःशुल्क 28 अगस्त तक की जायेगी। जिसके लिए टीम को विद्यालय की अनुमति लेना जरूरी होगा। बालकों की आयु सीमा 31 दिसम्बर 2013 को 14 वर्ष से कम होनी चाहिए। प्रतियोगिता में विजेताओं के अलावा उपवेजेता टीमों को भी पुरस्कार दिया जायेगा।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


