सिपाही की पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास

0
141

Hanging Girl2FARRUKHABAD : फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन क्वार्टर में रहने वाले एक सिपाही की पत्नी ने उस समय फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया जब सिपाही ड्यूटी पर जा रहा था। गंभीर हालत में सिपाही ने अपनी पत्नी को प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है।

[adrotate banner="3"]

पुलिस लाइन क्वार्टर में औरैया निवासी सिपाही अपनी पत्नी सुनीता के साथ रहता है। किसी बात से क्षुब्ध होकर शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे उसकी पत्नी ने पंखे से फांसी लगा ली। उससे कुछ मिनट पहले ही सिपाही अपने घर से निकल चुका था। लेकिन सिपाही अपना मोबाइल घर पर ही भूल जाने से वह वापस आया तो उसकी पत्नी सुनीता फांसी पर झूलती मिली। जिससे उसने एक दम हंगामा मचाना शुरू कर दिया और पत्नी को नीचे उतारा। पड़ोसियों की मदद से उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां पर अब हालत ठीक बतायी गयी है।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]