सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने ली परीक्षार्थियों की तलाशी

0
128

फर्रुखाबादः माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के आज प्रथम दिन नकल तलाशने निकले सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट ने कई स्कूलों में परीक्षार्थियों की तलाशी ली।

[adrotate banner="3"]

सिटी मजिस्ट्रेट भगवानदीन व क्षेत्राधिकारी नगर विनोद कुमार सिंह ने दल बल के साथ सघन नकल तलाशी अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने की सूचना मिलते ही स्कूलों में भगदड़ का माहौल बन गया। कई कालेजों में जाकर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने हाईस्कूल के छात्रों की तलाशी ली व परीक्षा सम्बंधी जरूरी दस्तावेज चेक किये। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी नकलची के पकड़े जाने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

जनता राष्ट्रीय विद्यालय व रखा इंटर कालेज में पहुंचते ही कालेज में सभी के कान खड़े हो गये। पुलिस को देखकर अभिभावक दरबाजे से खिसक लिये। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए अपने जूते चप्पल उतारने पड़े। सभी के जूते चप्पल कमरों से बाहर उतरवा दिये गये।

[adrotate banner="2"]