फर्रुखाबाद : नगर मजिस्ट्रेट भगवानदीन वर्मा ने शहर में छापा मारकर खाद्य सामग्री के नमूने लिए। छापेमारी की सूचना मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने अपने_अपने शटर डाल दिये व रफूचक्कर हो गये। 
[adrotate banner="3"]
सिटी मजिस्ट्रेट भगवानदीन वर्मा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानसिंह निरंजन के साथ बीबीगंज स्थित सुदर्शन नरायन अग्रवाल की दुकान पर छापा मारकर सरसों के तेल का नमूना लिया। मदारवाड़ी स्थित भानुप्रकाश गुप्ता की मिष्ठान की दुकान पर छापा मारकर बर्फी का नमूना लिया गया। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
[adrotate banner="2"]


