सिखलाई के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा बनने को 119 युवा सैनिकों ने शपथ ली

0
100

फर्रुखाबाद: छावनी क्षेत्र स्थित सिखलाई के चटर्जी परेड ग्रांउड पर शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान 119 युवा सैनिकों को सिखलाई के एडज्यूटेंट मेजर विवेक झा ने तिरंगे की छांव में देश रक्षा की कसम खिलाकर रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास मे ंभागीदारी के लिए शामिल कर लिया।

[adrotate banner="3"]

इस अवसर पर सेन्टर कमांडेंट ब्रिगेडियर देवराज अंबु युद्ध सेवा मेडल एवं सेना मेडल ने सैन्य वेश भूषा में सुसज्जित जवानों की परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद गगन दमामा वाजियो की धुन पर मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर अंबु ने रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास और पूर्वजों द्वारा देश के लिए किये गये बलिदानों की जानकारी देते हुए युवा सैनिकों को देश सेवा व आत्म बलिदान के लिए प्रेरित किया। सेन्टर कमांडेंट ने सैनिकों को कम्प्यूटर, तकनीक व नवीनतम उपकरणों की बारीक जानकारी हासिल करने का भी आह्वान किया।

प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सिपाही अमनदीप, बलबिंदर सिंह, इकबाल सिंह, गुरुप्रीत सिंह, सुखप्रीत सिंह, हरजीत सिंह व मनप्रीत सिंह को ब्रिगेडियर अंबु ने मेडल प्रदान किये।

दर्शक दीर्घा में सेन्टर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल के जे एम राय व अन्य सैन्य अधिकारी सपरिवार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जरनल स्टाफ आफीसर प्रथम लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष जैन के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

[adrotate banner="2"]