सिंचाई विभाग में गबन और फर्जीबाड़ा की पुष्टि के बाद कार्यवाही पर फिरा पानी

0
142

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्य विकास अधिकारी की जाँच के दौरान सिंचाई विभाग में बड़ी मात्रा में गबन और फर्जीबाडा पकड़ा गया था| जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी थी| पुष्टि के बाद भी शासन में कार्यवाही ठंडे बस्ते में चली गयी|
शहर के नाला मछरटटा निवासी एडवोकेट अनुज मिश्रा नें अपर मुख्य सचिव सिंचाई और जल संसाधन विभाग टी वेंकटेश को शिकायत की है| जिसमे कहा है कि नाला सिम्त शुमाल निवासी दिलीप भारद्वाज नें सीडीओ द्वारा जनसूचना मांगी गयी थी जिसमे सिंचाई विभाग के गोलमाल का जिक्र किया गया था| जिसके बाद सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें मामले की जाँच करायी तो विभाग में घोर वित्तीय अनियमिताओं के साथ ही गबन और फर्जीबाड़े का गोलमाल पाया गया था| जिसके बाद सीडीओ नें  रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी थी| डीवीजनल एकाउंटेंट,  कैशियर व अन्य लेखा कर्मी जमकर गोलमाल कर रहें हैं|
केबल कागजों में ही चल रहे पूरे नलकूप
भाजपा नेता अशोक कटियार ने भी शिकायत की थी कि जनपद में कुल 315 सरकारी नलकूपों के सापेक्ष 50 प्रतिशत ही चल रहे और 100 प्रतिशत कागजों पर चलाया जा रहा है| जिसमे लाखों का बंदरबाँट चल रहा है| पानी ना आने से किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है| शिकायत में कहा गया कि अधिशाषी अभियंता सिंचाई क फर्जीबाड़े से आम किसान को काफी समस्या है और सरकार की फजीयत हो रही है| बंद नलकूपों के रखरखाब में लाखों का वजट का गबन हो रहा है| शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ और सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह को भी भेजी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]