सिंगापुर की टिकट लेने पर वापसी की टिकट फ्री!

0
103

singapore_tickettysमुंबई: किफायती विमानन सेवाएं देने वाली सिंगापुर की कंपनी टाइगर एयर ने ‘पे टू गो, रिटर्न फॉर फ्री’ ऑफर पेश किया है जिसके लिए उसने देश के तीसरे बड़े निजी बैंक एक्सिस बैंक के साथ करार किया है। इस ऑफर में सिंगापुर जाने की टिकट करवाने पर आने की टिकट फ्री मिलेगी।

[adrotate banner="3"]

कंपनी ने बताया कि सिंगापुर के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में 17 मार्च से 29 मार्च के दौरान वहाँ जाने के लिए टिकट बुक करनेवाले एक्सिस बैंक के ग्राहकों को वापसी का टिकट मुफ्त दिया जाएगा। उसने बताया कि ऑफर के तहत 05 जुलाई से 30 सितंबर तक की टिकट बुक कराई जा सकेगी। इसके तहत सिंगापुर जाने और वापस लौटने का टिकट एक साथ कराने पर वापसी का शुल्क नहीं लिया जाएगा हालांकि अन्य करें देय होंगी।

गौरतलब है कि टाइगर एयर पाँच भारतीय शहरों से सिंगापुर के लिए 37 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है।

[adrotate banner="2"]