महिला ने लगाया सामूहिक बलात्कार का आरोप

0
98

GIRLफर्रुखाबाद:नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर निवासी एक महिला ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत की उसके साथ कुछ लोगो ने सामूहिक दुष्कर्म किया है| एएसपी ने कार्यवाही करने को कहा है|

[adrotate banner="3"]

पीड़ित महिला ने कहा है कि वह घरेलू महिला है पति सिरसागंज स्थित कोल्ड स्टोरेज में नौकरी करते हैं। बीते 15 मार्च की रात उसके घर पर गांव के ही दो लोग बुरीनियत से आये और जब उसने दरबाजे खोले तो उसका मुंह दबाकर उसे घसीटते हुये एक कमरे ले गये जंहा उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया| जब उसने शोर मचाया तो दोनों भाग गये| घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई|

दुष्कर्म पीडिता ने सोमबार को अपर पुलिस अधिक्षक रामभुवन चौरसिया से गुहार गलायी| उन्होंने थानाध्यक्ष नबाबगंज को खुद जाँच करने के आदेश दिये| थानाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आयी।

[adrotate banner="2"]