साढ़ू की छत पर पड़ा मिला युवक का शव, परिजन फरार

0
104

FARRUKHABAD : छत पर शव पड़ा देख स्थानीय नागरिकों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गयी, पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के पीछे मृतक की पत्नी व साढ़ू के बीच अवैध सम्बधों की बात कही जा रही है।chauki incharge copy

[adrotate banner="3"]

मृतक बदायूं का रहने वाला बताया गया है। उसकी पत्नी चार दिन पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर बगिया निवासी अपने जीजा विनोद जाटव के घर आयी थी। चार दिन पूर्व युवक अपने साढ़ू विनोद के घर पत्नी को बुलाने आया था। रविवार को प्रातः तकरीबन 9 बजे मोहल्ले की ही महिला कुआरा देवी ने विनोद जाटव की छत पर एक लाश देखी। सूचना पुलिस को दी गयी। शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह, आवास विकास चौकी प्रभारी इन्द्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। साढ़ू व मृतक की पत्नी फरार हैं। पुलिस को शक है कि दोनो के बीच प्रेम सम्बंध की बजह से घटना हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

टीबी की बीमारी से हुई युवक की मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत टीबी की बीमारी से होना बताया जा रहा है। डा0 बृजेश सिंह ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में दोनो फेफड़े खराब निकले व टीबी की भी पुष्टि हुई है। युवक शराब पीने का आदी था। घटना के समय भी युवक के दारू पीने की पुष्टि की गयी। जिससे बताया गया है कि अत्यधिक दारू पीने से ही उसके फेफड़े खराब हो चुके थे।

[adrotate banner="2"]