आसाराम और बेटे पर यौन शोषण का एक और केस दर्ज

0
111

asaram bapooजोधपुर। नाबालिग के यौन उत्पीड़न मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर अब गुजरात के सूरत जिले में केस दर्ज हुआ है। इनके खिलाफ दो सगी बहनों ने लंबे समय तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में सूरत के जहांगीरपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों बहनों की शिकायत पर सूरत पुलिस ने आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
एफआईआर में आसाराम की बेटी भारती और पत्नी लक्ष्मी का नाम भी दर्ज किया गया है। सूरत पुलिस ने आसाराम का मामला अहमदाबाद में ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक बड़ी बहन का रेप आसाराम ने अहमदाबाद में किया जबकि छोटी बहन का नारायण साईं ने सूरत में रेप किया। ये मामला 2002 से 2004 के बीच का है। ये दोनों बहनें अभी शादी शुदा हैं। गरीब परिवार की ये लड़कियां आसाराम के आश्रम में दवाएं बनाने का काम करती थीं। छोटी बहन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नारायण साईं सूरत के आश्रम में उसके साथ काफी समय तक यौन शोषण करता रहा। छोटी बहन साबंरकाठा जिले के गामबोई आश्रम में पढ़ती थी। वहीं, बड़ी बहन आसाराम के साथ अहमदाबाद के आश्रम में रहती थी और उसने आसाराम से दीक्षा ली हुई थी। पुलिस को शक है कि जिस दौरान यौन शोषण हुआ होगा, उस वक्त एक बहन नाबालिग रही होगी।

[adrotate banner="2"]