फर्रुखाबादः पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम के ग्राम कड़री निवासी 29 वर्षीय उमेश चन्द्र पुत्र रघुबीर के घर अचानक गोला फटने से उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान अवस्था में उमेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[adrotate banner="3"]
घायल उमेश की मां रामकुमारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों पूर्व उमेश के साले का विवाह था। जिसमें शामिल होने के लिए हम सभी लोग गये थे। उमेश शादी में छुड़ाने के लिए लाये गये पटाखों में से एक गोला अपने घर ले आया था। आज अचानक घर पर धमाके की आवाज सुनकर हम सभी लोग एकत्रित हुए तो पता चला कि उमेश लहूलुहान अवस्था में छटपटा रहा है। आनन फानन में उमेश को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर आये। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। डा0 एस पी कटियार ने बताया कि युवक का कहना सही है। उमेश गोला फटने से ही घायल हुआ है।
[adrotate banner="2"]


