साली को पीटा तो जीजा ने लिखाई रिपोर्ट….

0
182

फर्रुखाबाद: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपकर रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसकी दो सालियों सहित सास व पत्नी को दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। जिसके बाद जेबरात भी लूट ले गये।

[adrotate banner="3"]

चांदपुर निवासी मोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि उसकी दो सालियां, सास, पत्नी व मां घर पर थीं तभी पड़ोस में ही रहने वाले संदीप, कुलदीप, रंजीत पुत्रगण बैकुण्ठनाथ शुक्ला ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी और साली के कुण्डल व चेन भी लूट ले गये। मोहित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके साले से डेढ़ लाख रुपये भी दबंगों ने छीन लिये। मोहित ने कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

[adrotate banner="2"]