फर्रुखाबाद: हिन्दू महासभा जिला उपाध्यक्ष रोहित गंगवार ने पार्टी से किनारा कर लिया है। वह चुनाव में कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग न करने से खफा हैं।
[adrotate banner="3"]
अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रघुवीर सिंह गंगवार के पुत्र रोहित सिंह गंगवार हिन्दू महासभा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। वह महासभा के समर्थन में पिता को चुनाव लड़ा रहे थे। कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग न मिलने पर उन्होंने महासभा से किनारा कर लिया।
[adrotate banner="2"]


