FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मन्नीगंज सोरा वाली कोठी निवासी रामदास बाल्मीक का 35 वर्षीय पुत्र अचानक कहीं लापता हो गया। रामदास ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले के सम्बंध में गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
[adrotate banner="3"]
विजय बाल्मीकि नगर पालिका परिषद में सफाईकर्मचारी के पद पर तैनात है। 30 अप्रैल को विजय अपनी चचेरी साली के विवाह समारोह में फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के निकट कोटला के लिए घर से निकला था। विजय के पास साली के शादी में व्यवहार देने के लिए 20 हजार रुपये भी थे। लेकिन विजय समारोह में नहीं पहुंचा और न ही घर वापस आया। खोजवीन के बाद विजय के पिता रामदासने मामले के सम्बंध में कोतवाली में तहरीर दी तो फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।
[bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]



