सामूहिक विवाह में 10 जोड़ो ने खाई एक साथ जीने मरने की कसमे

0
131

फर्रुखाबाद: भारत विकास समारोह के समूहिक विवाह समारोह में एक बार फिर 10 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे। इस सामूहिक विवाह में वर-बधू पक्ष के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। साथ ही इन सभी जोड़ों का आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की।
संस्था की तरफ से शहर के श्याम नगर विधा मंदिर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे 10 जोड़ो ने वेदपाठी विप्रो के सानिध्य में एक दूसरे के साथ अग्नि के फेरे लेकर जीने मरने की कस्मे खायी| संस्था की तरफ से सभी को उपहार स्वरूप साइकिल, सिलाई मशीन, प्रेस, कलेवा के वर्तन, मेज कुर्सी सेट, कंबल, अलमारी,बेड,पंखा आदि उपहार में दिया गया| विधायक मेजर सुनीत दत्त द्विवेदी की पत्नी अनीता द्विवेदी भी पंहुची|
सामूहिक सरल विवाह में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सुरेश गुप्ता, रमेश मेहरोत्रा, शशिभूषण गुप्ता, शैलेन्द्र दुबे, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, अबधेश दीक्षित, कन्हैया लाल दीक्षित, देव कुमार शर्मा, आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]