साथी की बहाली ना हुई तो होगा आन्दोलन

0
130

फर्रुखाबाद:सीएचसी नवाबगंज के ब्लॉक लेखा प्रबंधक नवाब खान को अकारण संविदा समाप्ति पत्र दे दिए जाने से उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ पूरी तरह से आक्रोशित हो गया है| बीते दिन संगठन ने प्रदर्शन कर चेतावनी दी थी वहीं गुरुवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा|
संगठन के अध्यक्ष डॉ गौरव वर्मा,महामंत्री नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी फतेहगढ़ स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे| जहां उन्होंने सीएमओ डॉ० अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा\ जिसमें संगठन ने ब्लॉक लेखा लेखा नायाब खान की बर्खास्तगी वापस लेने की चेतावनी दी| संगठन ने कहा है कि यदि उनका साथी बहाल नहीं हुआ तो सभी स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे| इसकी जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों की होगी|
इस दौरान विनोद कुमार,अरविंद, साबिर हुसैन, अनुराग यादव, अंकित दीक्षित, योगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, अवधेश मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]