गौसदन मामला:डीएम ने कसे अधिकारियों के पेंच,लगायी फटकार

0
111

फर्रुखाबाद: बीते लगभग 15 दिनों के भीतर बड़ी संख्या में गायों की मौत के बाद लगातार जेएनआई पर किये जा रहे प्रकाशन के बाद गायों की कराहट जिलाधिकारी तक आखिर पंहुच गयी| उन्होंने गुरुवार को अधिकारियो से बैठक कर गायों की मौत पर सरकार की फजीयत बचाने का प्रयास किया| उन्होंने अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिए की गौसदन में गायों के चारा व उपचार के साथ ही चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की जाये| अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें| वही गुरुवार को एक गाय की और मौत हो गयी| जिसे बिना पोस्टमार्टम के ही दफन कर दिया गया|
कलेक्ट्रेट सभागार ने जिलाधिकारी ने अधिकारीयों के साथ बैठक की| जिसमे उन्होंने जेएनआई पर गौसदन के मामले के विषय में चर्चा की| जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नगर पालिका से गायों के चारे की बेहतर व्यवस्था करने के साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी से गौसदन की गायों व नंदी की चिकित्सा के लिये पर्याप्त व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिये| उन्होंने कहा की गौसदन में साफ सफाई की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाये| जिससे बीमारियाँ ना फैले| उन्होंने सीवीओ डॉ.राजकिशोर को डीएम ने निर्देश दिये की कटरी धर्मपुर की भूमि पर निरीक्षण कर वहां की अतिरिक्त भूमि को नीलामी पर उठाने के लिये कहा| इसके साथ ही गौसदन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों का चयन करने के निर्देश दिये| वही कटरी धर्मपुर के गौसदन की भूमि पर हरा चारा बोने और वहां की भूमि को चरागाह के रूप में विकशित करने के निर्देश उपायुक्त श्रमरोजगार एवं सीबीओ को दिये|
जिलाधिकारी ने कहा की गौसदन के मामले में तत्परता से कार्य करे| जिसे जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे निभायें| लापरवाही करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी| डीएम के सख्त रुख से अधिकारीयों में हडकंप मच गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]