फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) सात वर्षीय बालक को बंधक बनाकर कुकर्म किये जानें के मामले में पुलिस नें मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया|
थाना क्षेत्र एक गाँव में तिलक समारोह का कार्यक्रम चल रहा था| उसी कार्यक्रम में गाँव मझगंवा निवासी आरोपी दशरथ टेंट लगानें पंहुचा था| वहां खेल रहे सात वर्षीय बालक से दशरथ ने पान मसाले के लिए दुकान की जानकारी ली और बालक को खिलानें के बहानें अपने साथ ले गया उसने सूनसान इलाके में उसे डरा घमकाकर उसके साथ कुकर्म किया| उसकी हालत बिगड़ी तो वह उसे छोड़कर आरोपी फरार हो गया| घर आनें पर बालक नें आप बीती की जानकारी परिजनों को दी| पीड़ित के पिता नें थाना पुलिस को तहरीर दी| पुलिस नें रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दशरथ को हिरासत में ले लिया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


