फर्रुखाबाद:(कमालगंज) 26 फरवरी को छात्र साजन की हत्या कर दी गयी थी| जिसके आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी| शुक्रवार को कन्नौज पुलिस ने बदायूं से गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने कन्नौज में हुई घटना के कपड़े भी बरामद किये है|
विदित है कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी आठ वर्षीय साजन पुत्र पिंटू शंखवार की हत्या कर दी गई थी। शव 26 फरवरी को बाग में बरामद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छाबनीन शुरू की। बीते लगभग 7 दिन पूर्व गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में एक बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ जिसका आरोपी पकड़ा गया| लेकिन पेशी पर जाते समय फरार हो गया। जब उसका फोटो वायरल हुआ तो कमालगंज की घटना में सीसीटीवी में कैद हुए युवक से उसकी फोटो मेल खा गई। दोनों युवक एक ही थे। जो कि खुदागंज का रहने वाला था।
शुक्रवार को रामजीत बदायूं गया था कन्नौज पुलिस का एक सिपाही बदायूं में कचहरी पेशी पर गया था जहां उसने रामजीत को पहचान लिया और पकड़कर जिले की पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही गुरसहायगंज कोतवाली की फोर्स व सर्विलांस टीम बदायूं पहुंची और रामजीत को पकड़ लाई। उसकी निशानदेही पर कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिए। कमालगंज में छात्र साजन की हत्या व कुकर्म की बात भी रामजीत ने कबूल की है। अब थाना पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
साजन हत्याकांड का मुख्य आरोपी रामजीत बदायूं से दबोचा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


