साइकिल रैली के दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री की तबियत बिगड़ी

0
102

iqbal_mehmoodसंभल: में समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली के दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री इकबाल महमूद की तबियत बिगड़ी। साथियों ने उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि उन्हें हार्ट की बीमारी है इसी के चलते उन्हें समस्या आई और वह लड़खड़ाकर गिर पड़े यह तो भला हो कि साथ चल रहे लोगों ने उन्हें पकड़ा और अस्पताल पहुंचाया।

[adrotate banner="3"]

बताया जाता है कि पांच अगस्त को सपा की साइकिल यात्रा प्रदेश के कई शहरों में आयोजित की गई है। जिसमें इकबाल महमूद को भी संभल में शामिल होना था। लेकिन अचानक साइकिल यात्रा के दौरान उनके हार्ट में दर्द हुआ और वह वहीं गिरते- गिरते बचे।

[adrotate banner="2"]