निलंबित हेडमास्टर के पास तीन वर्ष से विधालय का वित्तीय चार्ज!

0
96

bsa mastr raajvir singh copyफर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा विभाग कब रंक को राजा बना दे यह कोई नही जानता| इस तरह के ना जाने कितने उदाहरण पूर्व में हो चुके है| जल्द में एक ताजा मामला प्रकाश में आया है की मोहम्दाबाद व्लाक के प्राथमिक विधालय रेसेपुर में खंड शिक्षा अधिकारी ने तीन वर्ष से निलंबित प्रधानाचार्य को ही विधालय के सभी वित्तीय चार्ज दे रखे है|

[adrotate banner="3"]

विधालय के एक शिक्षक ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि पिछले तीन वर्ष से निलंबित चल रहे हेडमास्टर जयवीर सिह को सभी वितीय अधिकार मिले हुये है| जिसके चलते जब से उन्हें चार्ज मिला है तब से विधालय में पुताई का कार्य तक नही कराया गया| एमडीएम में भी गोलमाल चल रहा है| 50 प्रतिशत बच्चों ओ ही ड्रेस वितरित की गयी|

खंड शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने बताया कि पहले जयवीर के पास विधालय का चार्ज था| इस वितीय वर्ष में जानकारी होने पर उनसे चार्ज ले लिया गया है| अब उनके पास किसी भी प्रकार का चार्ज नही है|

[adrotate banner="2"]