सांसद मुकेश ने ब्रह्मदत्त की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0
198

sunil datt 1फर्रुखाबाद : देश में मोदी की सरकार और जनपद में मुकेश की जीत का जश्न मनाया गया | शनिवार को सुबह सांसद मुकेश राजपूत ने पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | जनपद में मुकेश का जगह जगह स्वागत किया गया | वही बीजेपी समर्थको ने लड्डू बाँट कर जश्न मनाया |

[adrotate banner="3"]

मुकेश राजपूत निर्वाचन का प्रमाण पत्र लेने के बाद सीधे अपने कार्यालय आवास विकास पंहुचे थे | जंहा गाजे बजे के साथ उनका स्वागत किया गया किया गया | देर रात तक जश्न का माहौल रहा | शनिवार को सुबह सांसद मुकेश राजपूत घटियाघाट चौराहे पर स्थित पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर पंहुचे और अपने समर्थको के साथ उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण किया |

इस दौरान मुकेश ने कहा की पूर्व मंत्री ने जिस तरह की राजनीति की उसे जनता आज भी याद करती है | उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया | वही शहर में विभिन्य समुदायों के लोगो ने मुकेश का जोरदार स्वागत किया मुकेश ने सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिया |

इस दौरान मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, दिनेश कटियार, विमल कटियार,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,भूदेव सिंह, प्रदीप सक्सेना, मिडिया प्रभारी दिलीप भरद्वाज , सहित कई मौजूद रहे |

विकास मंच ने मुकेश के सांसद बनने पर बांटी मिठाई
फर्रुखाबाद विकास मंच के कार्यकर्ताओ ने मुकेश राजपूत बंनने पर जमकर जश्न मनाया और मिठाई वितरण किया और एक दुसरे को जीत की बधाई दी | इस दौरान राहुल जैन के साथ तकरीवन दो दर्जन पदाधिकारी मौजूद रहे

[adrotate banner="2"]