बंदी की मौत के बाद जिला जेल में बबाल, फायरिंग और पथराव, जेल की छतो पर बंदियों का कब्ज़ा

0
125

JAIL 1फर्रुखाबाद: एक बंदी की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद जिला जेल के बंदियों ने बबाल कर दिया है| जेल में फायरिंग से अल्लू उर्फ़ अरविंद सहित कई बंदी घायल बताये जा रहे है| बंदी पुरानी बैरक की ईंटे तोड़ कर जेल की छतो पर चढ़ कर पथराव कर रहे है| जेल के अंदर कई बार पुलिस और प्रशासन ने अंदर जाकर बंदियों को समझाने का प्रयास किया किन्तु उन पर हर बार पथराव कर बंदी बाहर निकले पर मजबूर कर रहे है| हालाँकि जेल प्रशासन जेल में गोली चलने की घटना से इंकार कर रहा है| मौके पर जिलाधिकारी पवन कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रभुनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक सहित कई थानो का फ़ोर्स पहुंच गया है| जेल में बंदियों के पथराव में सिपाही सुनील कुमार के घायल होने की खबर मिली है|

[adrotate banner="3"]

JAIL2जिला जेल में दोपहर को जब बंदी खाना खा रहे थे उसी समय थाना मेरापुर क्षेत्र के रसूलपुर निवासी एक बंदी राजेन्द्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी| बंदियों को जब इसकी खबर लगी तो उन्होंने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर बबल काट दिया| इसी बीच स्थिति नियंत्रण करने के लिए फायरिंग की भी खबर मिल रही है| फायरिंग में जेल में बंद थाना राजेपुर के सीढे चकरपुर निवासी अल्लू उर्फ़ अरविन्द पुत्र ओमप्रकाश की गर्दन में गोली लगी और कई अन्य के घायल होने की खबर भी मिल रही है| अरविन्द के भाई सीढे चकरपुर के पूर्व प्रधान महिपाल सिंह मौके पर पहुंच गए है और जेल में अंदर अपने भाई को दिखाने के लिए लगातार जिद कर रहे है|

SUNIL KUMAR SIPAHIजिला जेल की बैरकों की छतो पर चढ़कर बंदियों ने जेल पर एक प्रकार से कब्ज़ा कर लिया है| एक पुरानी बैरक को तोड़ कर ईंटे जमकर पथराव कर रहे है| खबर लिखे जाने तक जिलाधिकारी पवन कुमार स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रहे है| खबर लगी है कि जेल डीआईजी कुलश्रेष्ट्र भी फतेहगढ़ के लिए रवाना हो चुके है| जेल में बंदियों ने रोशनी के लगायी गयी लाइट्स भी तोड़ दी है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]