फर्रुखाबाद: सांसद मुकेश राजपूत ने शहर के मुख्य चार स्थानो पर फ्लाई ओवर बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा है| उनका कहना है की प्रस्ताव पास भी हो गया है| अभी प्रक्रिया को पूर्ण होने में तकरीवन एक वर्ष का समय लग जायेगा| वही सांसद के साथ अन्य बीजेपी नेताओ ने सहारनपुर की घटना पर नराजगी व्यक्त की और कहा है की प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए| उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया है| और कहा है की जनपद में दस-दस दिन में अधिकारियो के स्थानात्रण हो रहे है|
शहर क्षेत्र के सेनापति मोहल्ले स्थित बीजेपी के सदर विधान सभा अध्यक्ष मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के आवास पर बुलाई गयी पत्रकार वार्ता में बोलते हुए मेजर ने कहा ही जनपद की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है आये दिन फायरिंग की घटनाये हो रही है दुकानों में घुसकर अराजक तत्व मारपीट व फायरिंग कर रहे है| सर कांट कर हत्या कर दी जाती है अपराधी बेख़ौफ़ है| जिले की पुलिस का अपराधियों पर नियंत्रण नही रह गया है| उन्होंने कहा की प्रशासन से कई बार कहा जा चुका है की शहर के मुख्य मार्गो पर लगे बिधुत पोलो को तत्काल हटाया जाये| इस सम्बन्ध में बीजेपी ने कई ज्ञापन भी दिये लेकिन कोई कार्यवाही नही की गयी| प्रशासन सड़क किनारे लगे बिधुत पोलो को हटाये|
वही सांसद मुकेश राजपूत ने कहा है की सहारनपुर में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा है की राष्ट्रपति प्रदेश सरकार को बर्खास्त करे|
उन्होंने कहा की जनपद में पुलिस अपराधियों पर कार्यवाही करने से डरती है| सत्ता धारी नेताओ के इशारे पर पुलिस काम कर रही है| सांसद ने कहा की उन्होंने संसद में शून्य काल के दौरान कंपिल व संकिसा को मुख्य मार्गो से जोड़ने की आवाज उठाई है| जल्द ही वह पर्यटन मंत्री से मिलकर आगे की कार्यवाही कराये गे| श्री राजपूत के कहा है की अर्जुनपुर के पुल को बनबाने के लिए भी तैयारी चल रही है| शहर में चार जगह देवरामपुर से घारमपुर, नगला खैरबंद से ठंडी सड़क पर, जिलाजेल चौराहे पर फ्लाई ओवर बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है| इसके साथ ही ढाई घाट व सिंघिरामपुर घाट का सुन्दरीकरण के लिए बजट बनवाया जा रहा है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, महामंत्री विमल कटियार, महामंत्री रुपेश गुप्ता, ज्ञानेश गौड़, धीरेन्द्र वर्मा, दिलीप आदि मौजूद रहे|
सांसद ने भेजा चार फ्लाई ओवर बनाये जाने का प्रस्ताव
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


