सांसद आवास के निकट फायरिंग

0
124

फर्रुखाबाद : बीती रविवार की रात सांसद मुकेश राजपूत के आवास के निकट फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया| पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

सोमवार देर शाम सांसद के निजी सचिव अनूप मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर दी| जिसमे कहा है कि रविवार रात करीब 11 बजे भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के ठंडी सड़क आईटीआई चौराहे के पास स्थित आवास के सामने बाइक पर सबार दो लोगो ने हथियारो से फायरिंग कर दी| दहशत फ़ैलाने के बाद आरोपी आईटीआई की तरफ फरार हो गये| मामले की सूचना लगी तो पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा भी पहुंच गए, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। तहरीर पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

[adrotate banner="2"]