फर्रुखाबाद: (कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर निवासी डा. धर्मवीर को पटियाली पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में फर्जी प्रपत्र से संविदा पर लैब टेक्नीशियन की नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया|
[adrotate banner="3"]
कासगंज जिले की कोतवाली पटियाली में बहबलपुर निवासी बृजेश पाल ने बीते दो दिन पूर्व ही गाँव के ही डा. धर्मवीर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग में फर्जी प्रपत्र से संविदा पर लैब टेक्नीशियन की नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लेने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था| पटियाली पुलिस जाँच में जुटी थी|
बीती रविवार की रात पटियाली पुलिस ने फ़ोर्स के साथ बहबलपुर स्थित धर्मवीर के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और लेकर चली गयी| पुलिस उससे पूंछतांछ कर रही है|
[adrotate banner="2"]


